महर्षि च्यवन कालेज के संस्थापक हृदय नारायण चौबे का निधन

0
474

बक्सर खबर। चौसा में महर्षि च्यवन कालेज की स्थापना करने वाले प्राचार्य हृदय नारायण चौबे का निधन हो गया है। सोमवार की सुबह उन्होंने अपने पैतृक गांव बनारपुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुन कालेज परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले कुछ वर्षो से बीमार चल रहे थे। कालेज से जुड़े लोगों ने बताया वे कालेज के संस्थापक सचिव व प्रधानाचार्य भी रहे।

बीमारी की वजह से उन्होंने प्राचार्य का दायित्व त्याग दिया था। उनकी उम्र 67 वर्ष थी। उनको जानने वालों ने कहा चौसा में कालेज की स्थापना कर उन्होंने एक मिसाल पेश की। साथ ही उसका सफल संचालन कर ग्रामीण छात्रों की शिक्षा में अहम योगदान दिया। बक्सर पत्रकार संघ के संरक्षण राम एकबाल ठाकुर, बबलु उपाध्याय, विनोद कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, मो मोइन, सत्यप्रकाश एवं अध्यक्ष आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here