-भूअर्जन समेत चकबंदी विभाग के बदले कई अधिकारी
बक्सर खबर। राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने जिले में पांच पदाधिकारियों का तबादला किया है। इसमें चौसा के सीओ समेत चकबंदी के तीन व भू अर्जन विभाग से एक कर्मी शामिल हैं। प्राप्त पत्र के अनुसार रमेश कुमार चौसा के नए अंचल अधिकारी होंगे। वे इससे पहले कोइलवर में चकबंदी पदाधिकारी थे।
राकेश कुमार जो पूर्णिया में सहायदक बंदोबस्त पदाधिकारी थे वे अब इटाढ़ी के चकबंदी पदाधिकारी होंगे। अंशु कुमार सिंह सीओ औरंगाबाद सदर को चकबंदी पदाधिकारी राजपुर बनाया गया है। ममता कुमारी सीओ अररिया सदर को राजस्व व कानूनगो पदाधिकारी भू अर्जन बक्सर बनाया गया है। त्रिवेणी प्रसाद जो भोजपुर में कानुनगो थे उन्हें चकबंदी पदाधिकारी डुमरांव बनाया गया है।

































































































