किसानों का खून चूस रही है बिहार सरकार -सपा

0
153

बक्क्सर खबर। बिहार प्रदेश समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। चौदह सूत्री मांगपत्र के साथ पार्टी नेता डटे हुए थे। उनका कहना था यहां के किसानों को फसल का समर्थन मूल्य मिले वर्षो हो गए। राजस्व व लगान वसूली हर साल बढ़ रही है। हर कार्यालय में भ्रष्टाचार है। यहां की पुलिस स्वयं शराब बिचवा रही है। वाहन का रजिस्ट्रेशन, जमीन की लिखाई इन सबका का शुल्क इतना बढ़ा दिया है कि यह किसानों और ग्रामीणों का खून चुसने जैसा है। यह बातें पार्टी के प्रदेश सचिव अश्वनी कुमार वर्मा ने कहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक रुश्तम साह ने कहा सभी सरकारी डाक्टर निजी क्लिनिक चला मोटी राशि कमा रहे हैं। बगैर मानक के क्लिनिक और जांच घर चल रहे हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। धरने का संचालन कर रहे जिला सचिव रामाकांत प्रजापति ने कहा हर कार्यालय में भ्रष्टाचार है और लूट मची है। ओडीएफ चल रहा पर राशि देने के नाम पर वसूली। इस दौरान छात्र सपा के जिलाध्यक्ष सुनील पाल, शशिशेखर, नारायण सिंह, मनोज चौधरी, पूनम कुमारी, भुआली, अभिषेक, राजकिशोर, हीरालाल, अवधेश सिंह, इन्द्रजीत प्रसाद आदि लोग शामिल हुए।
समाहरणालय के समक्ष धरना देते सपा के कार्यकर्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here