इस बार गांधी जयंती पर इन कैदियों को मिलेंगी जेल से आजादी

0
631

बक्सर खबर। दो अक्टूबर को गांधी जयंती है। देश में इस तिथि को बहुत तरह के कार्यक्रम होते है। सरकारें गांधी जयंती के नाम पर लोगों को अच्छी सीख देने के लिए बंदियों को जेल से रिहा भी करती हैं। इस वर्ष जिले में गांधी जयंती के मौके पर कितने कैदी रिहा होंगे। पूछने पर जेल अधीक्षक ने बताया जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में यहां से दो बंदियों का नाम परिहार के लिए भेजा गया है। कैमुर जिला के इम्तियाज कुरैसी, ग्राम स्टुवरगंज, मोहनियां। दूसरे बंदी हैं पारस यादव ग्राम बसगतिया, थाना कोरानसराय, बक्सर।

इस महीने हुई मंत्रीमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। गांधी जयंती के मौके पर ऐसे लोगों को जेल से रिहा किया जाएगा। जिनका अपराध संगीन अथवा जानलेवा न हो। साथ ही जिनकी सजा कम रह गई हो। जिन दफाओं में उम्र कैद की सजा है अथवा हो सकती है। वैसे बंदियों को इससे दूर रखा गया। इस वजह से सिर्फ दो बंदियों का नाम ही जिला बोर्ड ने सरकार को भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here