– चौसा-बक्सर मार्ग पर गंगा पंप के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। खराब सड़क के कारण दो युवक शुक्रवार की शाम दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना देर शाम सवा आठ बजे के लगभग चौसा गंगा पंप (नया पंप हाउस, चौसा महादेवा घाट) के समीप हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवकों की मदद के लिए मुफस्सिल थाने का फोन किया गया। महज कुछ समय में थाने की गाड़ी मौके पर आई और एक युवक जिसे गंभीर चोटें आई थी। उसे लेकर अस्पताल चली गई। उसका दूसरा साथी जो बाइक चला रहा था।
उसने पूछने पर बताया मेरा नाम रुपेश कुमार है। मैं नगर थाना के नयाबाजार मोहल्ले का निवासी हूं। वह मेरा साथी है। जिसका नाम सनी कुमार (21) पिता श्याम नारायण है। वह मुफस्सिल थाना के ही गोपालनगर चकियां का निवासी है। हम दोनों चौसा से बक्सर लौट रहे थे। चौसा पंप के समीप सड़क थोड़ी खराब है। जहां बाइक का संतुलन बिगड़ा और हम दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इस रास्ते पर जहां-तहां सड़क खराब है। इस वजह से कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है।


































































































