गांधी जी के बताए सेवा पथ पर चलेगी कांग्रेस

0
15

79वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष                        बक्सर खबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 79वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने की। सभा की शुरुआत गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से हुई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके बलिदान को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और मानवता के वैश्विक प्रतीक हैं। गांधी जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों की चिंता की और राजनीति को सेवा का माध्यम बताया।

वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, संविधान की रक्षा और सामाजिक सद्भाव की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी की वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और बेरोजगारी, महंगाई तथा किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सत्य और न्याय के पक्ष में खड़े रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद ओझा, डॉ. सत्येंद्र ओझा, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, संजय कुमार दुबे, युवा कांग्रेस के पंकज उपाध्याय सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here