एनडीए की जीत से ही हम रहेंगे मजबूत: उपेंद्र कुशवाहा

0
105

राजपुर विधानसभा के धनसोई मैदान में उमड़ा जनसैलाब, नीतीश कुमार को बताया अगला मुख्यमंत्री                बक्सर खबर। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के धनसोई स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को एनडीए की चुनावी सभा में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। मंच पर पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे जनता से एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला के पक्ष में आशीर्वाद मांगने आए हैं। जितने अधिक मतों से जीत होगी, सरकार में उतनी ही हमारी ताकत बढ़ेगी।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अब किसी भी तरह का भ्रम या नाराजगी दूर कर सबको एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करनी है। उन्होंने साफ कहा कि इस बार कोई कंफ्यूजन नहीं बिहार में फिर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम किया है। उन्होंने गिनाया कि महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण, जीविका समूहों के जरिए आर्थिक सशक्तिकरण, गरीबों को मुफ्त अनाज और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना जैसी योजनाओं ने बिहार का चेहरा बदल दिया है। सभा के दौरान एनडीए नेताओं ने जनता से अपील की कि विकास की रफ्तार को बरकरार रखने के लिए राजपुर से एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार निराला को भारी मतों से विजयी बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here