-धनसोई पुलिस को मिली सफलता, दोनों युवक एक ही गांव के
बक्सर खबर। वाहन जांच के दौरान धनसोई की पुलिस ने शुक्रवार को तीन हथियार बरामद किए। इनमें दो देसी कट्टे व एक रिवाल्वर शामिल है। इस आरोप में गिरफ्तार दोनों ही युवक एक ही गांव गंगापुर, थाना धनसोई के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उन्हें विभागीय सूचना मिली। दो युवक एक बाइक से हथियार लेकर कहीं जा रहे हैं। तीयरा-धनसोई मार्ग पर पुलिस ने जांच शुरू की। और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने मीडिया को पूछने पर बताया गिरफ्तार युवकों का नाम बॉबी देवल और छोटू कुमार मिश्रा है। यह दोनों गंगापुर गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से एक एक प्लेटिना बाइक भी बरामद हुई है। जिसका उपयोग वे कर रहे थे। पूछताछ के बाद दोनों को शुक्रवार के दिन ही जेल भेज दिया गया। पुलिस का मानना है। यह अवैध हथियार की खरीद बिक्री की योजना बना रहे थे। जिसकी भनक समय रहते पुलिस को लग गई।






























































































