भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ की नई टीम घोषित

0
613

प्रेदश अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष के निर्देश पर गठन, जिला स्तर पर टीम को मिली नई पहचान                                बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी के नगर निकाय प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। जिला संयोजक दीपक सिंह ने शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। नई टीम में विभिन्न पदों पर सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित सूची के अनुसार विश्वजीत मालवीय, अधिवक्ता राघव कुमार पाण्डेय, धर्मेंद्र कुमार बबलू और अभय कुमार सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं सतीश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार पाण्डेय, विकास कुमार सिंह और अधिवक्ता मोनू कुमार को प्रवक्ता की भूमिका दी गई है।कोषाध्यक्ष के रूप में धीरज कुमार सिंह, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में मंटू कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा राकेश महतो, धर्मेंद्र कुमार ओझा, नीरज कुमार तिवारी, शशि कुमार राय, नारायण उपाध्याय, दीपक यादव, विवेक कुमार मिश्रा, विजय कुमार पाठक, आशुतोष कुमार राय, रंजन कुमार सिंह और विजय राजभर को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। सदस्य के रूप में किशन राय, अजीत चौधरी और अवधेश पाठक का नाम शामिल है। जिला संयोजक दीपक सिंह ने बताया कि यह टीम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संजय कुमार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के निर्देशानुसार गठित की गई है। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह नई टीम संगठन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here