जनसेवा, विकास और पारदर्शिता को बनाया अपना चुनावी संकल्प बक्सर खबर। बक्सर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्र ने शुक्रवार को पूरे उत्साह और जोश के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। ऐतिहासिक किला मैदान से निकले उनके नामांकन जुलूस ने शहर में माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया। हजारों समर्थकों की मौजूदगी में शुरू हुए इस भव्य जुलूस में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल रहे। जुलूस में आनंद मिश्र जिंदाबाद और भाजपा इस बार जैसे नारे शहर के मुख्य सड़कों पर लगाएं गए।
नामांकन के बाद आनंद मिश्र ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और फिर अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “यह चुनाव जनसेवा, विकास और पारदर्शिता का है। मैं बक्सर की जनता से आशीर्वाद चाहता हूं ताकि हम सब मिलकर ‘विकसित बक्सर, सशक्त बिहार’ के सपने को साकार कर सकें।”

कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, पूर्व प्रत्याशी प्रदीप दुबे, वर्षा पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय, दत्तप्रसाद जाधव,युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री महाराष्ट्र, जिला उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, बिमल सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।




























































































