डुमरांव से शिवांग विजय सिंह होंगे जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार

0
504

उदय सिंह ने किया नाम का ऐलान, राजघराने में खुशी की लहर                                                                        बक्सर खबर। डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से इस बार जन सुराज पार्टी ने डुमरांव राजघराने के युवराज शिवांग विजय सिंह पर भरोसा जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने शनिवार को उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। इस घोषणा के बाद से राजघराने के समर्थकों और जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जन सुराज पार्टी ने इससे पहले 9 अक्टूबर को अपनी पहली सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे, लेकिन उसमें बक्सर जिले की चारों विधानसभा सीटें शामिल नहीं थीं। अब दूसरी सूची में जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

शनिवार को नया भोजपुर स्थित महाराजा कोठी में दिवंगत महाराज चंद्र विजय सिंह के ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने महाराज के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उन्होंने डुमरांव राजघराने के योगदान और महाराज चंद्र विजय सिंह के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महाराज चंद्र विजय सिंह ने डुमरांव और बक्सर के लोगों के दिलों में जो सम्मान और प्रेम अर्जित किया, उसी विरासत को अब युवराज शिवांग विजय सिंह आगे बढ़ाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here