देर रात अभिमन्यु कुशवाहा को मिला बसपा का टिकट

0
796

बक्सर खबर। बहुजन समाज पार्टी में शनिवार को चल रहा टिकट को लेकर सियासी सस्पेंस आखिरकार देर रात खत्म हो गया। पार्टी ने बक्सर विधानसभा क्षेत्र संख्या 200 से अभिमन्यु कुशवाहा के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। देर रात पटना स्थित पार्टी कार्यालय में बिहार प्रभारी अनिल कुमार तथा पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अभिमन्यु कुशवाहा को आधिकारिक रूप से टिकट सौंपा गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभिमन्यु कुशवाहा को टिकट मिलने की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से लेकर दूरभाष के माध्यम से भी लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। पार्टी कार्यालय में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here