बिहार चुनाव में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान

0
972

सभी विधानसभा सीटों पर गौ भक्त उम्मीदवार देंगे चुनावी चुनौती                                                                    बक्सर खबर। बिहार की राजनीति में इस बार नया मोड़ आने जा रहा है। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित कर ऐलान किया है कि राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर गौ भक्त निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकालकर सनातनी राजनीति का शंखनाद कर दिया है। शंकराचार्य जी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब गौ माता का संरक्षण होगा। गौरक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आधारशिला है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें जो गौ माता की रक्षा और उसे राष्ट्र माता घोषित करने के मुद्दे पर दृढ़ संकल्पित हों। शंकराचार्य जी ने बताया कि वह कई राष्ट्रीय दलों के दिल्ली स्थित कार्यालयों में गए और उनसे लोकसभा में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का पक्ष रखने की अपील की, लेकिन किसी भी पार्टी ने अब तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसी मजबूरी में अब वह बिहार चुनाव में खुद गौ भक्त प्रत्याशी उतारने को विवश हुए हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बिहार की हर विधानसभा सीट से गौ भक्त उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक रूप से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here