रामबाग बस्ती में शताब्दी संचलन की तैयारी तेज

0
97

23 सितम्बर को सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में करेंगे मार्च                                                                       बक्सर खबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर की रामबाग बस्ती में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 23 सितम्बर शाम 4:30 बजे शताब्दी संचलन का आयोजन किया जाएगा। शहर के सती घाट पर सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकत्र होकर विजयादशमी उत्सव के बाद बस्ती के सभी मोहल्लों में संचलन करेंगे अर्थात सती घाट से रामरेखा घाट के बीच पीपी रोड की दोनों तरफ के मुहल्लों में संचलन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कन्हैया पाठक के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में न केवल संचलन की तैयारियों पर चर्चा हुई, बल्कि गणवेश धारी स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाने और घर-घर जाकर समाज के लोगों को आमंत्रित करने की योजना भी बनाई गई।

बस्ती के इस कार्यक्रम में संघ के उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह विजयादशमी उत्सव पर बौद्धिक देंगे। संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवकों और समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में नगर संघचालक ओम प्रकाश वर्मा, कन्हैया पाठक, अवधेश पाण्डेय, विवेक सिंह, मंगल पाठक, अवनिन्द्र कुमार, मुकेश खरवार, राजकुमार, रवि कांस्यकार, संदीप जायसवाल, श्याम सुन्दर, गोविन्द प्रजापति, ओम प्रकाश गुप्ता, यश कुमार, अविनाश कुमार, कार्तिक वर्मा, ज्ञान दीप समेत अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here