अमित मानसिंहका की जयंती पर 30 ने किया रक्तदान

0
107

भारत सरकार की मेगा वॉलंटरी ब्लड डोनेशन ड्राइव का मिला साथ                                                              बक्सर खबर। “ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड” संस्था ने गुरुवार को अमित मानसिंहका की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर भारत सरकार की “नेशन वाइड मेगा वॉलंटरी ब्लड डोनेशन ड्राइव” के तहत मध्य लोहंदी भवन, मेन रोड में लगाया गया। शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, पीएनबी सीनियर मैनेजर सतीश कुमार और दुर्गा प्रसाद मानसिंहका ने किया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कुल 30 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, जिनमें अनु मानसिंहका, शिवानी मानसिंहका जैसी रक्तदाता भी शामिल रहीं। रक्तदाताओं को संस्था की ओर से मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लड संस्था के सुमित मानसिंहका ने बताया कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जान बचती है, बल्कि दाता को भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच का लाभ मिलता है। वहीं उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने जानकारी दी कि अगला शिविर 21 सितंबर को आरा में आयोजित होगा। संस्था के संचालक प्रियेश ने कहा कि “शुभारंभ–नई सोच, नई परंपरा” के तहत हम हर शुभ अवसर पर रक्तदान की परंपरा शुरू कर रहे हैं। शिविर की सफलता में रेड क्रॉस, पीएनबी, इंद्रलोक वाणी रेडियो और माखन भोग हीरो का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here