नीलगाय से टकराई मोपेड, व्यवसायी की दर्दनाक मौत

0
2943

-सामान खरीदकर लौट रहे थे घर, इलाज के दौरान तोड़ा दम                                                                          बक्सर खबर। प्रतापसागर के पास फोरलेन पर बुधवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। गांव लौट रहे एक व्यवसायी की मोपेड नीलगाय से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। सिमरी प्रखंड के ढ़काईच गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक साह गांव में किराना की दुकान चलाते थे। बुधवार की शाम वे जिला मुख्यालय से दुकान का सामान खरीदकर मोपेड से घर लौट रहे थे। रात करीब दस बजे जब वे प्रतापसागर गांव के समीप पहुंचे तभी अचानक सड़क पार करती नीलगाय से उनकी मोपेड टकरा गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अशोक साह को अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन बिलख-बिलखकर रो रहे हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here