‌‌‌ हथौड़े से ट्रेजरी अफसर पर हमला, घर में घुसकर मारा

0
2203

-सदर अस्पताल में चल रहा उपचार, पांच लोग थे मौजूद
बक्सर खबर। जिला कोषागार पदाधिकारी शुकर पासवान के ऊपर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। उन्हें गंभीर चोट आई है। फिलहाल उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना सोमवार की शाम साढ़े सात बजे के लगभग उनके आवास में हुई। वे शहर के मुसाफिरगंज मोहल्ले में किराए पर रहते हैं। सूचना के अनुसार कुछ लोग उनके कमरे में दाखिल हुए और हथौड़े से उनके उपर हमला किया। उनकी संख्या पांच बताई जा रही है। इस संबंध में पूछने पर नगर कोतवाल मनोज कुमार ने कहा, अभी उनका फर्द बयान दर्ज नहीं हुआ है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया नाक के समीप जबड़े पर उन्हें गंभीर चोट आई है। जिस कमरे में उनके साथ अनहोनी हुई। वहां जांच के दौरान वह हथौड़ा भी मिला है। फर्श पर कुछ जगह खून के छींटे भी पड़े थे। लेकिन, अभी तक शुकर पासवान ने इस बारे में कुछ बताया नहीं है। घटना की क्या वजह हो सकती है। यह भी खुलकर सामने नहीं आई है। प्रशासनिक जानकार बताते हैं। शुकर पासवान इस जिले में पहले भी सेवा दे चुके हैं। फिलहाल तीन वर्ष से जिला कोषागार पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इनकी किसी से क्या अदावत हो सकती है। यह बात पुलिस भी नहीं समझ पा रही। फिलहाल जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here