दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला

0
649

पति समेत ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी                                                            बक्सर खबर। दहेज की लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, सोनवर्षा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी फरवरी 2022 में भोजपुर जिले के बिहिया निवासी कृष्ण प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार के साथ हुई थी। शादी के वक्त मायके वालों ने दान स्वरूप नगदी और सामान दिया था।

कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि जब मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया गया और आखिरकार मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस बीच समझौते की कोशिश भी की गई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद विवाहिता ने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज करा दी। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here