होल्डिंग टैक्स वसूली से पहले होगा जागरूकता अभियान

0
576

नगर पंचायत चौसा की बैठक में विकास कार्यों पर लगी मुहर                                                                       बक्सर खबर। नगर पंचायत चौसा कार्यालय में गुरुवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने किया। बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा निर्धारित होल्डिंग टैक्स का निर्धारण किया गया है। इसकी वसूली से पहले आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि लोग नगर के विकास में सहयोग कर सकें।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। साथ ही आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बोरिंग की भी व्यवस्था होगी। विकास चौक, यादव मोड़, दुर्गा मंदिर और चौसा गोला के सौंदर्यीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया है ताकि इन चौराहों को आकर्षक बनाया जा सके। वॉकिंग जोन में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए सीमेंटेड कुर्सियां लगाने की स्वीकृति भी बैठक में दी गई। कनीय विद्युत अभियंता को विद्युत खपत का आकलन करने का निर्देश दिया गया। वहीं नली-गली से संबंधित अन्य योजनाओं को भी स्वीकृति मिली।

फोटो -सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शामिल मुख्य पार्षद किरण देवी व अन्य सदस्य

बैठक में समिति की सदस्य ललिता देवी, चंदन चौधरी, आनंद कुमार रावत के अलावा सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी मोहम्मद अरशद हैदर नकवी, कनीय विद्युत अभियंता एवं प्रभारी प्रधान सहायक सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here