बिहार सेन्ट्रल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

0
55

देशभक्ति से सराबोर हुआ स्कूल परिसर, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां                                            बक्सर खबर। शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेन्ट्रल स्कूल के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल निदेशक आर.बी. सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अमर दिवस उन वीर बलिदानियों को समर्पित है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि हम सबका नैतिक कर्तव्य है कि उनके सपनों को साकार करें और देश की अस्मिता व अखंडता को हमेशा बनाए रखें।

विद्यालय सचिव सरोज सिंह ने अपने संबोधन में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज देश को सबसे ज्यादा जरूरत युवा पीढ़ी की है, क्योंकि वही राष्ट्र की असली पूंजी है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने आदर्श और नैतिक मूल्यों को अपनाकर देश के उत्थान में योगदान दें। समारोह की शुरुआत ‘श्री हरि स्त्रोतम’ से हुई, जिसे कक्षा 10 की छात्राओं अदिती और प्रियदर्शी ने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके बाद नर्सरी वर्ग के नन्हे-मुन्नों ने “नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं” गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here