सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सेवा के लिए मिला सम्मान, दिल्ली में होगा भव्य समारोह बक्सर खबर। शहर के मशहूर चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. दिलशाद आलम एक बार फिर बक्सर का नाम रौशन करने जा रहे हैं। उन्हें लगातार पांचवीं बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा दिया जाएगा। यह सम्मान उन्हें अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में राजधानी दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में अभिनेता अरबाज खान के हाथों प्रदान किया जाएगा। डॉ. दिलशाद वर्तमान में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के प्रदेश पदाधिकारी और रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष भी हैं। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि डॉ. दिलशाद ने चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वृक्षारोपण अभियान, विधवा महिलाओं को हर महीने राशन वितरण, विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर, बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय योगदान, सर्दियों में कंबल और गर्मियों में कूलर वितरण, उनका निजी अस्पताल भी समाज के निचले तबके के लिए उम्मीद की किरण बना हुआ है।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 की गवर्नर नम्रता नाथ ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। वहीं मानवाधिकार संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों और डॉक्टर्स, समाजसेवियों, शिक्षाविदों के साथ डॉ. आरके सिंह, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. विजय, डॉ. सीएम सिंह, डॉ. वीके, डॉ. उज्जवल, डॉ. गांगेय राय, डॉ. शैलेश राय, डॉ. रितेश, डॉ. एक सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. आरएन तिवारी, डॉ. उषा सिंहा, डॉ. एसएन उपाध्याय, डॉ. तनवीर फरीदी, डॉ. पीके पांडेय, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. मनोज, डॉ. मनीष, डॉ. संतोष, डॉ नेसार अहमद, हामिद खान, अरुण सिंह, रामनाथ सिंह, रोहतास गोयल, प्रदीप कुमार जायसवाल, सौरभ तिवारी, सुनीता सिंह, अमृता, मीना सिंह, राजकुमार सिंह और अन्य गणमान्यजन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।