वामन ग्लोबल फाउंडेशन ने चलाया हरित अभियान

0
137

पर्यावरण बचाने की मुहिम में लगे लोग, पौधारोपण के साथ दिया संदेश                                                              बक्सर खबर। अमृत हरित महाभियान महोत्सव के अंतर्गत रविवार को वामन ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शहर के वामन भगवान मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े लोगों ने पांच पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष मनमन पांडेय ने कहा कि वृक्ष केवल जीवनदायिनी नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का भी अभिन्न अंग हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा भी जिम्मेदारी से निभाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष प्रेम मिश्रा उर्फ भाई जी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और आपदाओं की बढ़ती घटनाओं के पीछे मुख्य कारण प्रकृति से छेड़छाड़ है। ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह कम-से-कम एक पौधा जरूर लगाए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे।वार्ड पार्षद दीपक सिंह ने कहा कि पेड़ हमें फल, फूल, छाया और औषधीय गुणों से भरपूर जीवन देते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी दवा हो, वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पेड़ों से ही जुड़ी होती है।

वामन मंदिर परिसर में पौधरोपण करते फाउंडेशन के सदस्य व अन्य

इस मौके पर राहुल राय, बबुआ राय, विनय पांडेय, मुकेश कुमार उर्फ विरप्पन, सागर सिंह, राकेश रंजन सिंह उर्फ गुड्डू, तूफानी यादव, सिकंदर यादव, कमलाकर मिश्रा, दीपाली जी, गणेश पांडेय, गुलशन कुमार, शिक्षक संघ अध्यक्ष शिवजी दुबे, प्रेम प्रकाश तिवारी, राघव कुमार पांडेय, राकेश पाठक, नीरज चौबे सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here