चंदन हत्याकांड में पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़, दो घायल, तीन गिरफ्तार

0
659

–  एसटीएफ की कार्रवाई, गिरफ्तार तीन में से दो बक्सर के  बक्सर खबर। चंदन मिश्रा हत्याकांड में फरार चल रहे बलवंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों को दबोचने पहुंची पुलिस के साथ मुठभेड़ की घटना भी हुई है। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। एसटीएफ ने कार्रवाई को आज मंगलवार की सुबह अंजाम दिया। पूछने पर आरा के एसपी राज ने मीडिया को बताया बिहिया थाना के कटया गांव के समीप अपराधियों के होने की सूचना मिली थी।

घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें समर्पण के लिए कहा। लेकिन, अपराधियों ने गोली चलाने लगे। जवाबी कार्रवाई में बलवंत सिंह ग्राम लिलाधरपुर, थाना चक्की, जिला बक्सर। रवि रंजन सिंह ग्राम चकराही थाना बिहिया घायल हुए हैं। एक अन्य युवक भी गिरफ्तार हुआ है। जिसका नाम अभिषेक कुमार थाना चक्की, ग्राम परसिया, जिला बक्सर है। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल आरा में दाखिल किया गया है। गोली उनके हाथ एवं पर में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here