—-चरित्रवन से शुरू हुआ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, एमवी कॉलेज और मंदिर प्रांगण में लगाए गए पौधे बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। नगर पश्चिमी के चरित्रवन शक्तिकेन्द्र बूथ संख्या एक पर इस अभियान का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने किया। अभियान के तहत एमवी कॉलेज, चित्रईश्वर महादेव मंदिर प्रांगण और आईटीआई फील्ड में पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा, “आज पर्यावरण की रक्षा सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। जैसे मनुष्य सांस लेता है, वैसे ही पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं। इसीलिए अब वक्त आ गया है कि हर कोई पेड़ लगाने का संकल्प ले।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण की प्रेरणा से यह अभियान चलाया जा रहा है।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांशु चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, अमरेंद्र पांडेय, नगर महामंत्री पवन चौरसिया, अजय श्रीवास्तव उर्फ ढून्नु लाल, अंजय चौबे, दीपक तिवारी, डॉ प्रियरंजन चौबे, चिन्मय झा, चंदन सिंह, पवन दूबे, प्रेम कुमार मिश्रा, मनोज त्रिगुण, विकास सिंह, चुनूं मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



































































































