संजना ने नीट में लहराया परचम, दादा जी के सपने हुए साकार 

0
1038

1895 रैंक और 99.77 परसेंटाइल के साथ जिले का नाम किया रौशन                                                 बक्सर खबर। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार नीट यूजी 2025 का परिणाम 14 जून को जारी हुआ और जिले की होनहार बेटी संजना ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। संजना ने 99.77 परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 1895 हासिल कर दिखा दिया कि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं होता। संजना चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव की निवासी हैं। ये सत्य नारायण सिंह एवं अंजु देवी की सुपुत्री तथा स्वर्गीय भुनेश्वर सिंह उर्फ भुनाई सिंह एवं जनक दुलारी देवी की सुपौत्री हैं।

संजना की पढ़ाई में पकड़ शुरू से ही मजबूत रही है। उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97% और 12वीं में 90% अंक हासिल किए। सिर्फ यही नहीं, जीव विज्ञान की छात्रा होते हुए भी उन्होंने जेईई मेन्स 2025 में 97.0165 परसेंटाइल हासिल किया और जेईई एडवांस्ड के लिए भी चयनित हुईं। स्वर्गीय भुनेश्वर सिंह, जो एक भूतपूर्व सैनिक थे, का सपना था कि उनकी सुपौत्री एक दिन डॉक्टर बने। संजना ने अपने दादा जी के इस सपने को साकार कर दिखाया। अब वह देश के सर्वोत्तम सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगी।

संजना का फाइल फोटो

संजना का परिवार पूरी तरह राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। उनके दोनों चाचा एवं पिता देश की सेवा से जुड़े हैं। जनार्दन सिंह सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में बिहार पुलिस में कार्यरत। सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त होकर आईआईटी में कार्यरत। रामब्रत सिंह पिछले 18 वर्षों से भारतीय थल सेना में सेवारत। संजना की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे बनारपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजन, रिश्तेदार और गांववाले मिठाई बांटकर जश्न मना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here