सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, बाइक सवार घायल

0
2905

-राजपुर थाना के बसही पुल के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। उस पर सवार महिला यात्री पुनीता देवी (29) पति शिवजी राम की मौके पर मौत हो गई। वह बसही गांव की रहने वाली थी। बाइक चला रहा युवक राजेश कुमार अकबरपुर गांव का निवासी था। दुर्घटना रविवार को अपराह्न साढ़े चार बजे के लगभग की है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया इस महिला के पति गैर प्रदेश में कामकाज करते हैं। यह अपने जरुरत का कुछ सामान लेने कोचस बाजार जा रही थी।

रास्ते में एसे अकबरपुर का युवक राजेश मिला। जो बाइक से कोचस जा रहा था। उसकी बाइक पर वह सवार हो गई। जैसे ही वे बसही पुल पर पहुंचे। ट्रक वाले ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। घायल युवक राजेश को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है। उसके एक पैर टूट गया है। ऐसी जानकारी मिली है। दुर्घटना की सूचना मिलने के उपरांत राजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मौके पर एकत्र लोग कहते नजर आए। बालू लदे ट्रकों के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है। इनके विरूद्ध प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here