‌‌‌होटल में किशोरी के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म का प्रयास, तीन गिरफ्तार

0
3888

-स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को बचाया
बक्सर खबर। होटल के कमरे में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। यह घटना शुक्रवार की रात शहर के मिलाप होटल में हुई। सूचना मिलने के उपरांत नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को वहां से बरामद किया। इस आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनके नाम हरिनरायण राम, रमेशर राम व सतीश पांडेय है। सतीश होटल के संचालक हैं। इन सभी की उम्र 60 वर्ष के पार है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपना वीडियो सुट कराने के लिए डुमरांव जा रही थी। कोचस से बस में चार बजे के लगभग सवार हुई। बक्सर पहुंचते-पहुंचते सात बज गए।

इस दौरान उस व्यक्ति का डुमरांव से फोन आया। जिसके यहां वीडियो बनवाने जाना था। मैं कहीं बाहर जा रहा हूं, कल मुलाकात होगी। किशोरी इस उलझन में पड़ गई। मैं अब कहां ठहरु। उसी गाड़ी में हरिनरायण राम मिले। जो राजपुर थाना के तारनपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने कहा मेरे साथ चलो। मेरा बेटा यहां होटल में काम करता है। वहीं आज रात रुक जाना। कल वहां से चले जाना। होटल पहुंचने पर हरिनरायण और रमेशर राम ने शराब पी। और कोलड्रिंक में मिलाकर किशोरी को भी पीला दिया। जब रात हुई तो उन लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान युवती ने जोरदार विरोध किया। मारपीट में उसका सिर भी फट गया।

जब यह बात होटल संचालक को पता चली तो उन्होंने उसे उपर की मंजील पर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। किशोरी ने हिम्मत नहीं हारी खिड़की खोल मदद के लिए आवाज लगाने लगी। आस-पास के लोगों को जब यह पता चला तो उन्होंने 112 पर सूचना दी। फिर नगर थाने की टीम वहां पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लिया। मौके से काम-वासना बढ़ाने वाली गोलियां भी बरामद की गई। इस संबंध में पूछने पर नगर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया। हरिनरायण व रमेशर राम शराब के नशे में थे। आज शनिवार के दिन उन्हें इस आरोप में न्यायालय के समक्ष भेजा गया था। जहां से उन्हें जमानत मिल गई। अब होटल संचालक समेत तीनों के विरूद्ध किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सभी को अगले दिन न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here