‌‌‌सिकठी के युवक को रोहतास जिले में लगी गोली, अस्पताल में दाखिल

0
905

-रविवार की रात गया था नटवार इलाके में, पुलिस को सूचना नहीं
बक्सर खबर। धनसोई थाना के सिकठी गांव निवासी ऋतुराज कुमार (25) पिता मिथिलेश यादव को गोली लगी है। उसका उपचार रोहतास जिले के बिक्रमगंज में चल रहा है। सूचना के अनुसार वह खतरे से बाहर है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसने परिजनों को बताया कि, रविवार की रात वह नटवार की तरफ एक बारात में गया था। रात के वक्त वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था।

बिक्रमगंज-नटवार मार्ग पर मैधरा व कोल्हा गांव के मध्य कुछ लोगों ने उन्हें रात के वक्त घेर लिया। शायद वे लूटपाट करने वाले रहे होंगे। उनके द्वारा चलाई गोली से ऋतुराज घायल हो गया। हालांकि इसकी कोई सूचना धनसोई पुलिस को नहीं है। सूत्रों की मानें तो इस घटना का कोई और कारण भी हो सकता है। लेकिन, जब तक पुख्ता जानकारी नहीं आती। स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। हालांकि ऋतुराज के साथ बाइक पर एक और युवक भी सवार था। उसने परिजनों को क्या जानकारी दी है। उसके बारे में भी ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here