‌‌‌पद्मेश बना सीबीएसई दसवीं में कैम्ब्रीज स्कूल का टॉपर

0
365

-12वीं विज्ञान में अनीश कुमार त्रिपाठी सबसे बेहतर
बक्सर खबर। कैम्ब्रिज स्कूल बक्सर के छात्रों ने CBSE बोर्ड 2025 में बेहतर परिणाम लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा दस के टॉपर्स का नाम पद्मेश द्विवेदी (94.6%,) है। वह ज्योतिषाचार्य पंडित नरोत्तम द्विवेदी का जेष्ठ पुत्र है। उसकी सफलता से परिवार के लोग काफी खुश हैं। 10वीं के अन्य श्रेष्ठ विद्यार्थियों में अमित केशरी 94.4%, अविश कुमार 93.4%। अन्य 19 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं। विषय-वार सर्वोच्च अंक: अंग्रेजी 96 (आशीष चौबे), हिंदी 97 (अविश कुमार), संस्कृत 100 (अमित केशरी), गणित 100 (प्रियांशु तिवारी), विज्ञान 98 (रिचा कुमारी), सामाजिक विज्ञान 99 (अमित केशरी), सूचना प्रौद्योगिकी 97 (पद्मेश द्विवेदी, प्रीति, विश्वजीत सिंह)।

इसके साथ ही 12वीं के टॉपर्स में विज्ञान संकाय में अनीश कुमार त्रिपाठी 94.6%, रियार्थ रचित 94.4%, प्रिया सिंह 93.8%। वाणिज्य संकाय में रौनक कुमारी 93.8%, दिव्या कुमारी 92.2%, वार्तिका कुमारी 91.2%। विषय-वार सर्वोच्च अंक: अंग्रेजी 98 (रिशिका), भौतिकी 95 (अंश कुमार त्रिपाठी, आर्यांश सिंह), रसायन 98 (रिमझिम कुमारी), गणित 97 (रियार्थ रचित, आशीष कुमार सिंह), जीव विज्ञान 95 (काजल सिंह), सूचना प्रौद्योगिकी 100 (रिमझिम कुमारी, शुभम कुमार), अर्थशास्त्र 97 (रौनक कुमारी, सुहानी राय), लेखाशास्त्र 99 (रौनक कुमारी), व्यवसाय अध्ययन 92 (दिव्या कुमारी, दिव्यांशी पांडे)। सभी सफल छात्रों को निदेशक डॉ. मोहन चौबे, प्राचार्य एम.के. चौबे, उप-प्राचार्य के.के. ओझा व धर्मवीर दुबे ने बधाई दी। इसके लिए मंगलवार को एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षक रवि कुमार सिंह, रवि पांडे, पुष्पांजय कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here