बृजभूषण शरण सिंह का आरियाव दौरा, सियासी हलचल तेज

0
1027

निजी समारोह में होंगे शामिल, विकास और राजनीति के गठजोड़ पर जनता से संवाद                                 बक्सर खबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह 14 मई को डुमरांव अनुमंडल के आरियाव गांव का दौरा करेंगे। वे अपने निजी सलाहकार सुभाष सिंह के एक निजी समारोह में शामिल होंगे और स्थानीय जनता को संबोधित करेंगे। सुभाष सिंह ने बताया कि बृजभूषण शरण सिंह सुबह 10 बजे अपने निजी हेलीकॉप्टर से आरियाव हाई स्कूल में उतरेंगे। इसके बाद वे सीधे उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

जन्मदिन समारोह के साथ-साथ, बृजभूषण शरण सिंह भाजपा की कार्यशैली पर भी चर्चा करेंगे। डुमरांव प्रखंड के विकास के मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है। सुभाष सिंह ने कहा, “यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। हम अपने क्षेत्र के विकास के लिए बृजभूषण शरण सिंह के मार्गदर्शन का स्वागत करते हैं।” सुभाष सिंह ने अपने पुत्र के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आरियाव और आसपास के सभी ग्रामवासियों को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए खुशी का मौका है और हम चाहते हैं कि सभी लोग आकर हमारे पुत्र को आशीर्वाद दें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here