बक्सर खबर। शहर के चरित्रवन सोमेश्वर स्थान इलाके में रहने वाले विनोद शर्मा लापता हो गए हैं। इनकी उम्र लगभग 71 वर्ष है। परिजनों द्वारा बक्सर खबर को दी गई सूचना के अनुसार छ: मई की सुबह सात बजे घर से निकले थे। उसके बाद से उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिली। उनकी तलाश की जा रही है।
लेकिन, उनके जानने वालों के पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पूछने पर घर वालों ने बताया तस्वीर में जो कपड़े उनके शरीर पर दिख रहे हैं, वहीं पहनकर बाहर निकले थे। अगर आपको इनके बारे में कोई सूचना मिलती है तो कृपया 9304365070 अथवा 9534499282 पर सूचना दे सकते हैं।