बलुआ और बलरामपुर में जनता की आवाज बनी कांग्रेस 

0
148

—–हर पंचायत में लगेगा कैंप, गांव-गांव पहुंचेंगे कार्यकर्ता                                                              बक्सर खबर। कांग्रेस पार्टी की ओर से जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के बलुआ और बलरामपुर गांव में किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मनीष पटेल की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक मनीष पटेल ने कहा कि जिले में कांग्रेस पार्टी जिस तरह से जनता की समस्याओं को लेकर आगे आ रही है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि इसी जोश के साथ हर गांव में चौपाल लगाकर कांग्रेस जनता की आवाज बुलंद करेगी और समस्याओं का समाधान ढूंढेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निलंबित जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर हमेशा गंभीर रही है। आने वाले दिनों में हर पंचायत में कैंप लगाकर जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान किया जाएगा। पार्टी राहुल गांधी के विचारों और दूरदर्शी सोच के साथ जिले में काम करेगी और संगठन को निचले स्तर तक मजबूत बनाएगी। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि इस तरह के जन संवाद और चौपाल कार्यक्रम जिले में एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रयास आने वाले समय में अन्य जिलों के लिए भी मिसाल बनेगा।

चौपाल में महिमा शंकर उपाध्याय, संजय कुमार पांडे, रविंद्र कुमार राय, अजय कुमार यादव, सत्यनारायण राम, प्रदीप राम, विपिन पाल, राज नारायण सिंह, शिवकुमार उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार, बहादुर शर्मा, जगजीतन चौबे, अमरनाथ उपाध्याय, बसंत प्रसाद, नीलू मिश्रा, बिट्टू चौबे, रामप्रसाद उपाध्याय, ज्योति पाल, सुभाष उपाध्याय, राज बिहारी ओझा, डब्लू दुबे, कुंभकरण गुण, रवि शंकर पांडे, लाल बाबू राम और अशोक लाल आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here