-मानिकपुर स्कूल में लगी थी परीक्षा ड्यूटी
बक्सर खबर। परीक्षा ड्यूटी करने जा रहीं शिक्षिका कंचनमणी की शनिवार को बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई। दुर्घटना राजपुर थाना क्षेत्र में सुबह नौ बजे के लगभग हुई। सूत्रों ने बताया उनकी ड्यूटी मानिकपुर मध्य विद्यालय में लगी थी। सुबह बाइक से वहां जा रही थीं। रास्ते में संभवत: साड़ी चक्के में फंस गई और वह सड़क पर जा गिरी। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई प्रतीत हो रही है।
कंचनणमी कहां की थी। यह जानने के लिए शिक्षक नेता शिवजी दुबे से हमने संपर्क किया। उन्होंने बताया यह बहुत ही दुखद दुर्घटना हुई है। कंचनमणी स्वयं कथराई गांव की निवासी थीं। और अपने गांव के मध्य विद्यालय में शिक्षक थीं। उनकी परीक्षा ड्यूटी दुसरे विद्यालय में लगी थी। वहीं जाने के दौरान ऐसा हुआ। उनके प्रति कथराई विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार, विवेक आनंद, मार्तंड तिवारी, अजीत पांडेय आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की है।


































































































