-पटना में प्रदर्शन के दौरान बिहार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज का विरोध
बक्सर खबर। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को बक्सर गोलंबर के समीप प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला जलाया। प्रदर्शन में शामिल जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा बिहार और केंद्र की सरकार तानाशाह हो गई है। 24 को बिहार युवा कांग्रेस के साथी प्रदर्शन कर रहे थे। उनके उपर लाठीचार्ज किया गया। आखिर यहां की सरकार चाहती क्या है। लोग अपनी मांग नहीं रखें। पांडेय ने कहा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, अपराध चरम पर है।
इसके विरूद्ध हम लगातार आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान नीतीश कुमार हाय-हाय, सरकार शर्म करे जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेत्री निर्मला देवी ने किया। इस दौरान रोहित उपाध्याय, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, महिमा उपाध्याय, रामजतन सिंह यादव, संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे, अभय मिश्रा, विनय कुमार सिंह, भोला ओझा, अजय यादव, सुशील पांडे, तेतरी देवी, विकास ओझा उर्फ सोनू, बबन तुरहा सहित कई नेता उपस्थित रहे।

































































































