बक्सर खबर। जिले में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे की इसमें एक मीटर से ज्यादा का इजाफा हो गया है। सोमवार को अपराह्न पांच बजे पानी 58.250 तक पहुंच गया था। इसके बढ़ने की गति चार सेंटीमीटर प्रति घंटे है। शाम आठ बजे तक पानी 58.32 से उपर पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में पानी डेजर लेवल (59.32) से महज एक मीटर दूर है। वैसे अपने जिले में खतरे का निशान 60.32 मीटर निर्धारित है।
वहां तक पानी पहुंचने में कितना समय लगेगा। यह कहना अभी थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि पानी जैसे-जैसे उपर जाता है। उसके बढ़ने की गति धीमी होती जाती है। क्योंकि गंगा का पानी मैदानी व सहायक नदियों में फैलने लगता है। उनमें भी दबाव बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में तटवर्ती लोगों को अभी से सचेत हो जाना चाहिए। घर में सूखा भोजन, दवा, मोमबत्ती, दिया सलाई, टार्च वगैरह को सहेज लेना चाहिए। क्योंकि इसकी जरुरत पड़ सकती है।




































































































