–डीएसपी ने कहा पड़ोसियों ने किया था पिता-पुत्र पर हमला
बक्सर खबर। डुमरांव में शनिवार की शाम संपत्ति विवाद के कारण जो खूनी संघर्ष की घटना हुई थी। उसमें घायल महताब हुसैन की मौत हो गई है। लगभग 19 वर्षीय युवक के गले के पास धारदार हथियार से गहरी चोट लगी थी। सदर अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर किया गया था। लेकिन, वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यहां एक बात और महत्वपूर्ण है। उसके पिता अब्दुल गफ्फार खां (50) जो घायल हैं। यह विवाद उनके और पुत्र के मध्य नहीं पड़ोसियों के साथ था। शनिवार की रात घटना के बाद बक्सर खबर ने पिता-पुत्र के विवाद की खबर प्रकाशित की थी।
लेकिन, आज जब इस सिलसिले में डुमरांव के एसडीपीओ आफाक आलम से पूछा गया तो उन्होंने कहा पिता-पुत्र घायल हुए थे। पड़ोसियों ने उनके ऊपर हमला किया था। पुलिस ने इस घटना के एक आरोपी कमालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज प्राथमिकी में उसके अलावा मो जफर, इमामुदि्दन, सोनू अंसारी, मनोज तुरहा आदि का नाम शामिल है। विवाद का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि यह घटना संपत्ति विवाद का परिणाम है। हालांकि उनके मध्य पूर्व से इसको लेकर खटपट थी। लेकिन, पुलिस तक यह बात नहीं पहुंची थी।



































































































