-पुलिस जुटी जांच में, लेनदेन का विवाद हो सकता है कारण
बक्सर खबर। शहर के अंबेडकर चौक के समीप अपराह्न चार बजे के लगभग कुछ युवकों ने एक युवक को घेर लिया। लोग समझ पाते तभी उनमें से एक ने गोली चला दी। जो सामने खड़े युवक के कांख के पास जा लगी। हालांकि सड़क पर चारो तरफ ट्रैफिक था। जिसे देखकर ऐसा करने वाले भाग खड़े हुए। घायल भी अपनी जान बचाने के लिए पास की एक गली में भाग खड़ा हुआ। जब लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो वह भी मौके पर भागी-भागी पहुंची।
घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। उसका नाम दिनेश चौहान बताया जा रहा है। वह राजपुर थाना के सरेंजा गांव का रहने वाला है। हालांकि घायल होने की वजह से बयान देने में पूरी तरह सक्षम नहीं है। लेकिन, फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है। उसके अनुसार यह वारदात लेनदेन के कारण हुई प्रतीत हो रही है। ऐसा पुलिस का मानना है। ऐसा करने वाले कौन थे। यह घायल के बयान के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस अपने स्तर से इसकी जांच कर रही है।

































































































