बक्सर खबर। नगर भवन में रविवार को दिव्यांग लोगों के मध्य इलेक्ट्रिक चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने यह साइकल पूर्व से चयनित 128 लोगों को प्रदान की। एलिम्को कंपनी कानपुर ने इन ट्राई साइकिलों की आपूर्ति की थी। इसको लेकर नगर भवन में भव्य समारोह आयोजित किया था। जिसमें डीडीसी महेन्द्र पाल व न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद के साथ भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
































































































