-इसके बाद किस थाने की है बारी, चर्चाओं का बाजार गर्म
बक्सर खबर। शहर के मॉडल थाना में तैनात पुलिस कर्मियों की सांसे पिछले तीन दिनों से फूल रही हैं। वजह साफ है, यहां पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह आ धमकते हैं। और घंटो बैठकर लंबित मामलों की गहन समीक्षा कर रहे हैं। जिसके कारण यहां काम करने वालों की सांसे फूल रही हैं। हालांकि ऐसा आज शुक्रवार को भी होगा यह तय नहीं है। लेकिन, लगातार पुलिस कप्तान की मौजूदगी के कारण नगर थाना चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। वैसे भी नगर थाने में सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा या कुछ झोलझाल है।
यह जानने की जिज्ञासा लोगों में बढ़ गई है। इस बाबत पूछने पर कप्तान ने कहा नगर थाने में लंबित मामलों की गहना से जांच जरुरी है। क्योंकि शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां की व्यवस्था का चुस्त करना जरुरी है। क्या यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। कप्तान ने कहा यह सिलसिला चलता रहेगा। हालांकि अब अगला नंबर किसी थाने का है। यह उन्होंने नहीं बताया। न हमने पूछा। लेकिन, अगर इसकी तरह लंबी जांच होती रही तो सबकी क्लास लगनी तय है। जैसा नगर थाने के साथ हुआ है।






























































































