-राजपुर थाने में दर्ज की लिखित शिकायत
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के हरपुर गांव में कुछ लोगों ने मिलकर मुखिया के पति पिंटू राय के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि वे इस घटना में बाल-बाल बच गए हैं। ऐसा करने वाले लोग हरपुर गांव के रहने वाले हैं। मुखिया पति पिंटू राय ने बताया कि हरपुर गांव में नाली निर्माण का कार्य चल रहा है।
जिसका अवलोकन करने गया था। जितेन्द्र सिंह और कुछ लोगों द्वारा चुनावी रंजिश के कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। मैंने फोन से इसकी सूचना पुलिस को दी। थाने मेंई जाकर लिखी शिकायत सौंपी है। उन लोगों ने मेरे ऊपर लाठी डंडे से हमला किया। कई लोग हथियार लेकर अगल बगल मौजूद थे। शिकायत में उन्होंने कुछ लोगों के नाम भी गिनाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पिंटू अपने गांव पिपराढ पहुंच गए हैं।

































































































