‌‌‌बीमार बच्चे के लिए ए एसडीओ ने किया रक्तदान

0
236

बक्सर खबर। शहर के बारी टोला का रहने वाला छह वर्षीय बच्चा मुबारक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। गुरुवार को उसे खून की जरुरत पड़ी। ग्रूप भी ऐसा जो आम तौर पर रेयर माना जाता है। ओ पॉजिटिव ब्लड की जरुरत थी। इसके लिए समाजसेवा से जुड़े मोहित कुशवाहा ने सदर अनुमंडल के सहायक अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार से संपर्क किया।

वे तत्काल इसके लिए तैयार हो गए। रक्त बैंक पहुंच उन्होंने छह वर्षीय मुबारक के लिए रक्तदान किया। साथ ही युवाओं को संदेश दिया। कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। इससे किसी तरह की कमजोरी नहीं होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here