बक्सर खबर। सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना नावानगर थाना के वैना गांव की है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार वैना गांव के युवक गुरुवार को अपनी टोली के साथ गांव के नहर के पास गया था। जहां नहर के साइफन में गिरने से दिनेश यादव (20) पुत्र लक्ष्मण यादव की मौत हो गई। साथी युवकों ने उसे बाहर निकाला। लेकिन, ज्यादा देर तक पानी में रहने के कारण उसने दम तोड़ दिया। यह खबर जैसी ही गांव में पहुंची। उत्सव मातम में बदल गया।































































































