पुलिस पर गोली चलाने वाला शराब तस्कर गया जेल

0
1710

बक्सर खबर। पुलिस पर गोली चलाने वाला सुनील पांडेय जेल चला गया है। आज उसने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की माने तो उसने ही कुछ दिन पहले ब्रह्मपुर थाना के बलुआ में गोली चलाई थी। इससे पहले भी वह भरिया ओपी के जवहीं में छापामारी करने गई पुलिस टीम पर गोलियां बरसा चुका है।

उसकी तलाश बलुआ की घटना के बाद सरगर्मी से हो रही थी। इस वजह से उसने आज न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। ताकि पुलिस की कार्रवाई से बच सके। सुनील पांडेय ब्रह्मपुर थाना के सपही गांव का निवासी है। इसके खिलाफ आठ मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस ने यह भी बताया कि शराब तस्करी का मुख्य कारोबारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here