‌‌‌जिलाध्यक्ष बनकर लौटे विन्ध्याचल कुशवाहा का हुआ स्वागत

0
558

बक्सर खबर। जदयू पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाए गए विन्ध्याचल कुशवाहा शनिवार को बक्सर पहुंचे। सदर प्रखंड के महदह गांव निवासी कुशवाहा को दूसरी बार अध्यक्ष बनने का मौका मिला है। इससे पहले भी यह कमान उन्हीं के हाथ थी। आज जब वे प्रदेश की राजधानी से जिला मुख्यालय वापस लौटे तो पार्टी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और माला पहनाकर उन्हें अगली पारी के लिए बधाई दी। इसके साथ ही विन्ध्याचल कुशवाहा अपने संगठन का विस्तार करेंगे।

मंच-मोर्चा और जिला संगठन के अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन करेंगे। इस वजह से उनकी राजनीतिक व्यस्तता बढ़ गई है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य सभी दल के लोगों को धन्यवाद देते हैं। जिन्होंने हमें यह जिम्मेवारी सौंपी है। हमारा प्रयास है। दल और संगठन को और मजबूत किया जाए। इसके लिए जरुरी है सबको साथ लेकर चला जाए। मैं इसका प्रयास करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here