भूसा व्यवसायी की गोली मार हत्या

0
3167

बक्सर खबर। भूसा व्यवसायी रविन्द्र चौहान की हत्या कर दी गई है। घटना रविवार की रात साढ़े नौ बजे के लगभग की है। सूत्रों के अनुसार चालीस वर्षीय चौहान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नदांव गांव के निवासी थे। रात के वक्त बक्सर गोलंबर से अपने घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने जासो रोड में उन्हें गोली मार दी। हत्या की सूचना पुलिस को कुछ देर बाद मिली।

तत्परता दिखाते हुए मुफस्सिल पुलिस ने परिजनों को बुलाया और रात में ही पोस्टमार्टम करा शव उन्हें सौंप दिया। हत्या किसने और क्यूं कि, इन सवालों के जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है। पूछने पर अधिकारियों ने कहा अभी प्राथमिकी नहीं हुई है। परिजन किसी से रंजिश की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इस सिलसिले में पूछताछ चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here