बक्सर खबर। आज शनिवार को धनसोई पुलिस ने कुएं से युवती की लाश बरामद की। सूचना के अनुसार युवती की पहचान नहीं हो पायी है। जिस कुएं में से बरामदगी हुई वह सुजातपुर गांव का मौजा बताया जा रहा है। हालांकि घटना स्थल गांव से बहुत दूर है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद लाश को पुराना सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन मौत की वजह पता नहीं चली। सदर डीएसपी सतीश कुमार ने यह जानकारी दी। तीन दिन पहले ही इस तरह की सूचना वहां से आई थी। तब धनसोई की पुलिस ने पानी में उतरने का कोई तैयार नहीं। कुएं को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है।
आज शनिवार की सुबह सूचना मिली कि लाश स्वयं पानी में सड़ जाने के कारण उपर आ गई है। तब उसे निकाला गया। हालांकि बदबू पहले से आ रही थी। बावजूद इसके पुलिस ने दो दिनों का वक्त लगाया दिया। देखने वालों ने बताया उसकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। वह कौन है, ऐसा उसके साथ किसने किया? इन सवालों का जवाब यहां की पुलिस ढूंढ पाएगी यह कहना मुश्किल है। क्योंकि इससे पहले भी धनसोई में दो और राजपुर में एक युवती की लाश लावारिस हालत में मिली थी। यहां की पुलिस उन सबकी पहचान नहीं कर पाई। 































































































