बक्सर खबर। पुलिस ने भी आज सोमवार को हैपी न्यू ईयर का आगाज किया। ऐसी जगह छापा मारा जो घर लंबे समय से बंद था। अंदर से तीन अपराधी पकड़े गए। उनके पास से दो नाइन एम एम की पिस्तौल व कारतूस भी बरामद हुआ। पूछने पर पुलिस ने घटना के राज नहीं खाले। पर यह जरुर पता चला कि यह घर कुख्यात संदीप यादव का है। जो शहर से सटे मित्रलोक कालोनी में स्थित है। लंबे समय से घर के दरवाजों पर ताला लगा है। लेकिन अंदर जब पुलिस दाखिल हुई तो कुछ और ही पता चला। ऐसा लगा मानों वह अपराधियों की शरण स्थली है।
अंदर से कुछ कागजात भी मिले। जिससे अन्य अपराधियों के नाम का पता चला है। संदीप यादव पिछले दो वर्ष से जेल में बंद है। उसे पांडेय पट्टी गुमटी पर हुई हत्या के बाद पुलिस ने गिररफ्तार किया था। पकड़े गए तीनों अपराधी युवा हैं। उनके नाम सामने नहीं आए हैं। क्योंकि पुलिस की छापामारी जारी है। लेकिन, सूत्र बताते हैं एक नया बाजार, दूसरा सदर प्रखंड के एक गांव का एवं तीसरा गलत नाम बता रहा है। संभवत: पुलिस इसका खुलासा मंगलवार को न्यू ईयर पर करे। लेकिन, यह तय है, आने वाले समय पुलिस कइयों को जेल भेजने की तैयारी में है।





























































































