धनसोई के बभनवलिया में अधेड़ व्यक्ति की हत्या

0
1231

बक्सर खबर। धनसोई थाना के बभनवलिया गांव में सोमवार की अधेड़ व्यक्ति की गोली मार हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार यह हत्या आधी रात के समय हुई। परिवार के लोग सो रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज हुई। लोग जगे और अपराधी भाग चुके थे। सूचना मिलने पर आज मंगलवार की सुबह पुलिस वहां पहुंची।

परिजनों ने बताया उन्हें कनपटी के पास गोली मारी गई है। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया। पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया हत्या के पीछे आपसी विवाद और भूमि संबंधि विवाद सामने आ रहा है। फिलहाल परिजन शव को लेकर जिला मुख्यालय गए हैं। उनके पुत्र लक्ष्मण राम घटना के सूचक हैं। जिनके बयान पर प्राथमिकी दर्ज होगी।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here