कुरियर कंपनी से लूटे रुपये बरामद, अपराधी गए जेल

0
1016

बक्सर खबर। डुमरांव में रविवार को कुरियर कंपनी को अपराधियों ने लूट लिया था। उसी समय पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से एक देशी कट्टा व दो बाइक बरामद हुई थी। सोमवार को उन्हें मीडिया के सामने प्रस्तुत किया गया। एसपी राकेश कुमार ने पीसी के दौरान बताया कि अपराधियों के पास से लूट के 52 हजार 800 रुपये व चार मोबाइल भी मिले हैं।

पूछताछ में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने में कुछ और लोग भी शामिल थे। जिनकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। इस आरोप में जिनको जेल भेजा गया उनमें मुन्ना शर्मा ग्राम गगौरा, थाना धनसोई और अंकेश सिंह ग्राम सोवा, कौआखोच, थाना दिनारा, जिला रोहतास शामिल हैं। पीसी के दौरान डुमरांव डीएसपी केके सिंह मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here