बक्सर खबर। घर में सो रहे सुबाष यादव पुत्र खेदू यादव को पड़ोसी ने ही गोली मार दी। घटना शनिवार की रात नौ बजे की है। राजपुर थाना के सिकरौल गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उपचार के लिए उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार गोली उनके पैर में लगी है।
फिलहाल यहीं सदर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार पीडि़त ने बताया है पड़ोस के ही संतोष यादव ने उनके उपर जानलेवा हमला किया है। इन दोनों परिवार के बीच लंबे समय से भूमि विवाद का मामला चला आ रहा है। यह घटना उसी का परिणाम है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। 































































































